फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The road from Kalinjara turn to Kandhi will be built for 19.12 crore rupees, 9.56 crore rupees are still remaining.

Jaunpur News: 19.12 करोड़ से बनेगी कलिंजरा मोड़ से कंधी जाने वाली सड़क, 9.56 करोड़ अवमुक्त

Thu, 01 Oct 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The road from Kalinjara turn to Kandhi will be built for 19.12 crore rupees, 9.56 crore rupees are still remaining.
उसराबाजार से तेजीबाजार होते हुए कंधी जाने वाली जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : 1
बदलापुर। कलिंजरा मोड़ से तेजीबाजार होते हुए कंधी तक करीब साढ़े नौ किलोमीटर जर्जर सड़क जल्द बनेगी। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन को 19.12 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसमें 9.56 करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जल्द निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन के 23-सी क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण बदलापुर से प्रयागराज आने-जाने वाले चार पहिया और बड़े वाहनों का दबाव इस मार्ग पर बढ़ गया है। पहले से जर्जर सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से बड़े गड्ढे हो गए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह और क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मार्ग के जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री के पत्र दिया गया था। जिसे शासन से स्वीकृति मिल गई है। यह सड़क बनने से मछलीशहर जाने के लिए आवागमन सुगम होगा। 25 से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

43.16 लाख से बनेगा बिठुआकलां संपर्क मार्ग
जौनपुर। बिठुआकलां संपर्क मार्ग 43.16 लाख से बनेगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण शुरू होगा। बदलापुर के प्रयागराज गोरखपुर एसएच-34 मार्ग से होते हुए बिठुआकलां संपर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश राव ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। सड़क निर्माण होने से 10 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को सुविधा होगी। तीन महीने में इस सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article