फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The returned woman was welcomed by beating Corona

कोरोना को मात देकर लौटी महिला का हुआ स्वागत

Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The returned woman was welcomed by beating Corona
सतहरिया। कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ उपेक्षा और भेदभाव की शिकायतों के बीच मुंगराबादशाहपुर के लोगों ने मिसाल पेश की है। यहां कोरोना को मात देकर घर लौटने पर महिला का योद्धा की तरह सम्मान हुआ। लोगों ने फूल बरसाए और ताली बजाकर स्वागत किया। इस दौरान महिला ने लोगों को कोरोना से डरने की बजाए सावधानी बरतने और डटकर लड़ने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला गोला मंडी की महिला कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में उन्हें भर्ती कर करीब 10 दिनों तक उपचार चला। रविवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रविवार की देर रात वह घर पहुंची। सोमवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने उन्हें मिलकर बधाई दी और फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत महिला ने कहा कि कोरोना बीमारी से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि संवदेनशील होकर सतर्कता अपनाते हुए उससे लड़ने की जरूरत है। जांच कराएं और समय रहते उपचार कराएं। इससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और आप भी। स्वागत करने वालों में राजकुमार ऊमर वैश्य, जितेंद्र, संजय, विश्वामित्र, अनिल कुमार गोलन, डॉ अभिषेक, अनिल, अंकित जायसवाल, दिनेश, मोंटी, संतोष, अंकित, विश्वनाथ, अंकुश, विजय, अजय, सचिन जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed