फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The result of more than two lakh students of the university trapped

विश्वविद्यालय के दो लाख से अधिक छात्रों का फंसा परीक्षा परिणाम

Fri, 05 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The result of more than two lakh students of the university trapped
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो लाख से अधिक छात्रों का परीक्षा परिणाम अभी भी जारी नहीं हो सका है। इसके चलते छात्र और कालेज प्रशासन परेशान हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी लापरवाही का ठीकरा महाविद्यालय पर फोड़ रहा है। जो रिजल्ट जारी हुआ है, वह भी आधा अधूरा है। किसी छात्र का नाम गलत है तो किसी के मार्क को गलत तरीके से अंकित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक की परीक्षा हुए लगभग दो माह का समय बीत चुका है।
मूल्यांकन प्रक्रिया भी लगभग एक माह पहले समाप्त हो चुकी है, लेकिन दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक जारी नहीं कर सका है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के पांच लाख से अधिक छात्र स्नातक और परास्नातक की परीक्षा में शामिल हुए थे। समय से उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन भी हो चुका है लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है। 80 प्रतिशत महाविद्यालयों ने समय से प्रायोगिक, मौखिक, आंतरिक परीक्षा का अंक भी विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध करा दिया था। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा परिणाम जारी नहीं कर सका है। नौ जुलाई से यूजी के अलावा एक-एक विषय के परीक्षा परिणाम जारी किए जा रहे हैं। परिणाम जारी करने का सिलसिला पिछले एक अगस्त तक चला है। लेकिन यूजी व पीजी प्रथम वर्ष के 50 फीसद छात्रों का परिणाम अभी तक लटका हुआ है। परीक्षा नियंत्रक स्नातक और स्नातकोत्तर के द्वितीय व तृतीय वर्ष के 80 प्रतिशत रिजल्ट जारी करने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि महाविद्यालयों ने प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा का अंक समय से उपलब्ध नहीं कराया। इसके कारण रिजल्ट तैयार करने में दिक्कत आ रही है। उधर महाविद्यालय संचालकों का कहना है कि विवि प्रशासन की लापरवाही के चलते परीक्षा परिणाम फंसा हुआ है। रिजल्ट तैयार कर रही एजेंसी का लापरवाही के कारण छात्रों का रिजल्ट फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed