फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The research initiative is to maintain originality

शोध में मौलिकता बनाए रखने की हो पहल

Thu, 23 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
The research initiative is to maintain originality
पूविवि कांफ्रेंस हाल में बुधवार को शोध प्राविधि एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विषयक कार्यशाला में बोलते प्रो. कुशेन्द्र मिश्र।।
 बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रबंध अध्ययन संकाय के प्रो. कुशेन्द्र मिश्र ने शोध में मौलिकता बनाए रखने पर जोर दिया। वह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को शोध प्राविधि एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशन विषयक आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


 बीएचयू केे प्रो. एके राय ने पीएचडी शोध प्रबंध लेखन हेतु वैज्ञानिक लेखन और प्रकाशन पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शोध कौशल, विकास, सहयोग, साहित्य तथा आकड़ो का सम्यक उपयोग करने वाला ही शोधार्थी सफ ल है।
विज्ञापन


भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ में प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. देवेश कुमार राय ने कहा कि उपयोगी साहित्य की खोज करना समुद्र में मोती खोजने के समान है। बीएचयू के प्रो. एके जोशी ने कहा कि फिल्ड वर्क करने वाले विद्यार्थियों को संचार स्थान और समय सीमा का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के विभागाध्यक्ष डा. तनुज नन्दन एवं डा. विभूति त्रिपाठी ने शोध विधियों में आंकडों के विश्लेषण के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर उप कुल सचिव संजीव सिंह, डा. राकेश सिंह, डा. रामनारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed