{"_id":"c22582cec10b79ae3433c8dc308d004e","slug":"the-red-cross-message-service-to-humanity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता की सेवा का संदेश देता है रेडक्रास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता की सेवा का संदेश देता है रेडक्रास
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sat, 09 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि रेडक्रास सभी को मानवता की सेवा का संदेश देता है। पीड़ित लोगों की सेवा करके सबसे अधिक पुण्य मिलता है। वह शुक्रवार को हमाम दरवाजा स्थित डालिम्स सनबीन स्कूल में रेडक्रास दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सेवा से आपसी भाईचारा और एकता को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए सभी को मानव सेवा के लिए जागरूक किया। रेडक्रास के सचिव डा. कमर अब्बास ने बच्चों को फर्स्ट एड बाक्स के महत्व को बताया। हेनरी ड्यूमेंट का जन्म आठ मई को हुआ था। उन्होंने मानवता के सेवा के लिए सोयाइटी का गठन किया। आज रेडक्रास पूरे विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। घायल और मरीजों की सेवा करना ही सोसाइटी का उद्देश्य है। चिकित्सक जो क्रास के निशान लगाते हैं वह रेड क्रास का है। डालिम्स सनबीम की निदेशक श्रीमती जारिया खान ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर अंजली यादव, कुलसुम, वसीउल, आतिश सिंह, आनंद सिंह, मंजू जायसवाल, फात्मा, अहमद अब्बास, जेनिफर, दीपिका, मांडवी आदि मौजूद थी।
संचालन नवाल अहमद ने किया। पालिटेक्िनिक चौराहा स्थित आशीर्वाद अस्पताल में डा. अंजू और डा. विनोद कनौजिया की देखरेख में रेड क्रास दिवस मनाया गया। इस मौके पर मोहम्मद असलम, सुरेश कनौजिया, डा. सतीश, अशोक कुमार, रीना आदि थी।