फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The reason for the death of the innocent is not clear from the PM report, the viscera sent

पीएम रिपोर्ट से नहीं स्पष्ट हुआ मासूम की मौत का कारण, भेजा गया विसरा

Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The reason for the death of the innocent is not clear from the PM report, the viscera sent
खेतासराय। क्षेत्र के बारा गांव में एक मासूम की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में बुधवार को शव को कब्र से निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में पुलिस ने विसरा को सुरक्षित रखते हुऐ विधि विज्ञान प्रयोगशाला दिय। विसरा रिपोर्ट आने पर ही मासूम के मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के बारा गांव में 29 अक्तूबर को एक बरात आई थी। गांव के धर्मेंद्र और उनका परिवार पड़ोस में आई बारात में द्वारचार देखने चला गया था। परिजन घर लौटकर आए तो धर्मेंद्र का एक वर्षीय पुत्र आरव मृत मिला। परिजनों ने शव को गांव के श्मशान स्थल ले जाकर दफन कर दिया। घटना के तीन दिन बाद पिता को पता चला की उसके बेटे आरव की मौत किसी के द्वारा जहर देने से हुई थी। घटना के तीसरे दिन संदिग्ध मौत होने की आशंका पर पिता धर्मेंद्र ने थाने में तहरीर दी। शव को कब्र से निकलवाकर पीएम के लिए उसने प्रशासन से अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर बुधवार को सुबह एसडीएम अंकित कुमार, सीओ चोब सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में बच्चे के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मासूम की मौत का वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया। ऐसे में विसरा प्रिजर्व करके जांच के लिए भेजा गया। इस मामले में थाना प्रभारी खेता सराय यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसको देखते हुए विसरा को सुरक्षित रखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है। एक सप्ताह बाद विसरा की रिपोर्ट आने पर ही बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed