फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The ration dealer was suspended on the charge of underweighing the ration

Jaunpur News: राशन की घटतौली के आरोप में कोटेदार निलंबित

Thu, 22 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The ration dealer was suspended on the charge of underweighing the ration
केराकत। विकासखंड जलालपुर के ग्राम भड़ेहरी में राशन की घटतौली की बात सामने आने पर कोटेदार कपिल देव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें बुधवार को निलंबित कर दिया गया।पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार ने 18 मई को की गई जांच में मई माह के लिए आवंटित 54.72 क्विंटल गेहूं और 81.83 क्विंटल चावल संबद्ध विक्रेता ओमप्रकाश सिंह को सौंपने के बजाय कपिल देव ने उसे खुले बाजार में बेच दिया।पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के बाद मामला संज्ञान में आया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कपिल देव ने केवल 4.66 क्विंटल गेहूं और 6.99 क्विंटल चावल ही बांटा गया जबकि रिकॉर्ड में दर्शाए गए स्टॉक के अनुसार उसके पास पर्याप्त मात्रा में अनाज उपलब्ध था। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद मामले की गहन जांच हुई और दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की गई। पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि ड़ीएम के आदेश पर उक्त कोटेदार को निलंबित करत हुए मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed