फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The ration dealer poisoned the Mehndi celebrations... shot the bride's uncle during a road dispute

Jaunpur News: मेहंदी की खुशियों में कोटेदार ने घोला जहर... रास्ते के विवाद में दुल्हन के चाचा को मारी गोली

Wed, 06 May 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The ration dealer poisoned the Mehndi celebrations... shot the bride's uncle during a road dispute
गोली कांडः दुल्हन के चाचा को लगी गोली। संवाद - फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।
जफराबाद (जौनपुर)। थानाक्षेत्र के नाथूपुर गांव में सोमवार की रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान उस समय चीख-पुकार मच गई, जब नशे में धुत गांव के ही कोटेदार ने रास्ते से हटने के मामूली विवाद में दुल्हन के चाचा को गोली मार दी। गोलीबारी की इस दुस्साहसिक घटना से शादी वाले घर में जश्न का माहौल दहशत में बदल गया। नाथूपुर निवासी बांकेलाल गुप्ता के घर पांच मई को बरात आनी तय थी। सोमवार रात घर में मेहंदी की रस्म निभाई जा रही थी और सगे-संबंधी हंसी-खुशी कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। इसी बीच रात करीब 10:30 बजे गांव का कोटेदार अरविंद सिंह अपनी बाइक से वहां पहुंचा और बीच रास्ते में खड़ा हो गया। दुल्हन के चाचा प्रेम साहू (60) ने जब उसे रास्ते से हटने को कहा तो नशे में धुत अरविंद गाली-गलौज पर उतारू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद ने अपनी पिस्टल से प्रेम साहू पर फायर कर दिया।आरोपी की चलाई गई गोली प्रेम साहू के दाहिने जबड़े के पास लगी और गर्दन के नीचे जाकर फंस गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अरविंद सिंह मौके से भाग गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के भतीजे प्रिंस गुप्ता की तहरीर पर आरोपी अरविंद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर एहतियात बरती जा रही है। प्रेम साहू कोलकाता में रहकर नौकरी करते हैं। लगभग तीन दिन पहले वह शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। वह शादी के अगले दिन 6 मई को कोलकाता वापस जाने वाले थे। घायल प्रेम साहू और आरोपी अरविंद सिंह के घर की दूरी लगभग 50 मीटर है। आरोपी अरविंद सिंह घर पर रहकर सस्ते गले की दुकान चलाता है। वर्तमान में अरविंद सिंह के छोटे भाई की पत्नी (भयोहू) गांव की प्रधान हैं। जफराबाद। लड़की की शादी करंजाकला के हमजापुर निवासी सूरज गुप्ता के साथ होनी तय थी। इसके लिए 28 फरवरी को गोद भराई की भी रश्म पूरी की गई थी। लेकिन, घटना की जानकारी होने के बाद बराती पक्ष के लोग सहम गए। बीते एक मई को खेतासराय के बादशाही बाजार में दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हुई हत्या की घटना के मद्देनजर बरात लाने से इन्कार कर दिया। इधर, दुल्हन के घर पर लगे टेंट और सजावट के सामान तक उतार लिए। यह सब देख परिवार के लोग चिंतित हो गए। हालांकि दोनों पक्ष के प्रबुद्धजनों के हस्तक्षेप घर के बजाय वाजिदपुर स्थित मैहर धाम में करने का निर्णय लिया। दोपहर में दोनों पक्ष के परिवार के लोग मंदिर आए। जहां पक्ष के परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई। दूसरी ओर सुरक्षा के दृष्टि से लगाई पुलिस मंगलवार की दोपहर हटा ली गई थी।

गोली कांडः दुल्हन के चाचा को लगी गोली। संवाद

गोली कांडः दुल्हन के चाचा को लगी गोली। संवाद- फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।

गोली कांडः दुल्हन के चाचा को लगी गोली। संवाद

गोली कांडः दुल्हन के चाचा को लगी गोली। संवाद- फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed