फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The queue of vehicles remained for one hour due to the closure of the crossing gate

क्रासिंग का गेट बंद होने से एक घंटे तक लगी रही वाहनों की कतार

Tue, 22 Feb 2022 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
The queue of vehicles remained for one hour due to the closure of the crossing gate
खेतासराय के दीदारगंज रोड पर रेलवे क्रासिंग बन्द होने के चलते लगी वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : JAUNPUR
खेतासराय। खेतासराय रेलवे क्रासिंग का गेट एक घंटे तक बंद रहने से राहगीरों को फिर फजीहत झेलनी पड़ी। गेट खुलने पर पहले निकलने को लेकर ऑटो चालकों में हाथापाई भी हो गई। लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार दिन में 12 बजकर 40 मिनट पर मालगाड़ी और नौ अप दून एक्सप्रेस की क्रासिंग के लिए दीदारगंज क्रासिंग का गेट बंद किया गया था। एक बजकर 40 मिनट पर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के जाने के बाद खुला। एक घंटे तक गेट बंद रहने से क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वाहनों की कतार लगने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। किसी तरह से लोग पैदल निकल रहे थे। गेट खुलने के बाद भी करीब आधे घंटे तक लोग जाम में जूझते रहे। फाटक खुलने पर भीड़ में पहले निकलने को लेकर खेतासराय से जैगहा की ओर सवारी लेकर जा रहे दो ऑटो चालकों ने हाथापाई कर ली। इसका वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हाथापाई होते देख अन्य राहगीरों ने दोनों ऑटो चालकों को अलग किया। तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed