फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The purchasing team will now go to the villages and buy wheat directly from the farmers

क्रय टीम अब गांवों में जाकर किसानों से सीधे खरीदेगी गेहूं

Sun, 01 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The purchasing team will now go to the villages and buy wheat directly from the farmers
किसानों को अब गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्र का चक्कर नहीं लगाना होगा और न ही आढ़तियों को औने पौने दाम पर गेहूं बेचना पड़ेगा। किसानों के एक फोन पर गेहूं खरीद टीम उनके गांव जाकर गेहूं खरीदने का कार्य करेगी, इसके लिए किसानों को न तो वाहन खर्च देना होगा और न ही कोई अन्य खर्च देना होगा। सिर्फ 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से पल्लेदारी देनी होगी। जिले में इसे परवान चढ़ाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं, जो कि गेहूं की खेती करते हैं। गेहूं खरीदने के लिए कुल 131 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 23, पीसीएफ के 86, पीसीयू के 15, भारतीय खाद्य निगम के एक, एफपीओ के छह क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहीं, 72 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य है। अभी तक 5300 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। कई केंद्रो पर किसानों के नहीं पहुंचने से काफी कम खरीद हुई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने किसानों से सीधे उनके गांव जाकर खरीद करने की शुरुआत की है। किसानों के एक काल करने पर पास के क्रय केंद्र की टीम उनके गांव में पहुंच कर गेहूं की खरीद करेगी। शासन से निर्देश आने के बाद जिम्मेदार किसानों से सीधे गांव में जाकर गेहूं खरीदने की तैयार में जुट गए हैं। वह किसानों से सरकारी रेट पर ही गेहूं खरीदेगी। साथ ही किसानों को जागरूक भी करेगी।
विज्ञापन

किसानों से सीधे उनके गांव जाकर गेहूं खरीदने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला खाद्य विपणन विभाग में कंट्रोल रूम खोलने और किसान काल कर सकें, इसके लिए नया सिम भी खरीदा जा रहा है। - एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed