फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The puja pandals kept resonating with the chants of Ganpati Bappa

Jaunpur News: गणपति बप्पा के जयकारे से गूंजते रहे पूजा पंडाल

Fri, 29 Aug 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The puja pandals kept resonating with the chants of Ganpati Bappa
नेवढि़यां में गणेश पूजनोत्सव रामलीला समिति की तरफ से स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा।  - फोटो : संवाद
जौनपुर। गणपति महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान रहे। दूसरे दिन भी पूजा पंडालों में गणपति बप्पा श्रद्धा से पूजे गए। सुबह-शाम श्रद्धालुओं ने आरती की। उनको प्रसाद के रूप में मोदक, केला, सेव, किसमिस, मिश्री का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

नगर में ओलंदगंज, रुहट्टा, कालीकुत्ती, नईगंज आदि क्षेत्रों में पूजा पंडाल सजाकर गणपति बप्पा की श्रद्धापूर्वक पूजा की जा रही है। गणपति बप्पा की पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई पड़ रहा है। संकट मोचन मंदिर में श्री गणपति बप्पा पूजा समिति उमरपुर रुहटा की तरफ से 10 फीट ऊंची आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। राकेश शुक्ल, अरुण शुक्ल, रोहित मिश्र, अमन गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनुज शुक्ला सुबह-शाम आरती व पूजा में शामिल हो रहे हैं। जफराबाद :
विज्ञापन

कस्बे के नासही मोहल्ले में सजाए गए गणपति पूजा पंडाल में स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा की बुधवार की देर शाम आचार्य ब्रह्मानंद मिश्र ने विधि विधान से पूजा कर प्राण प्रतिष्ठा कराई। पूजा में संकल्पित यजमान रमाशंकर साहू ने सपत्नी भाग लिया। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सरोज, पिंटू गुप्ता, बृजनंदन स्वरूप, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। बदलापुर :
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के इंदिरा चौक के समीप घनश्यामपुर रोड पर मां सिंह वाहिनी गणेश पूजा समिति की तरफ से 11 साल से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। जहां शाम को भक्तों की भारी भीड़ होती है। आरती के बाद बृहस्पतिवार को लाची दाना का प्रसाद वितरण किया गया। नेवढ़िया :

गणेश पूजनोत्सव रामलीला समिति की तरफ से 10 साल धूमधाम से गणेश जी का प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सुबह-शाम बाजारवासी आरती-पूजन में शामिल होकर गणेश बप्पा से कामना करते हैं। उत्सव के प्रथम दिन स्थानीय प्रधान विजय मोदनवाल ने 51 दर्जन केले भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed