फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The procession returned without taking the bride

बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई बारात

Thu, 18 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The procession returned without taking the bride
जफराबाद क्षेत्र के कजगांव में लगे कजरी के मेले में उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। क्षेत्र के राजेपुर के पोखरे पर बुधवार को प्राचीन मेला पारंपरिक सजधज के साथ लगा। इसमें परंपरा के अनुसार बिना दुल्हन के बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन

कजगांव से बरात लगभग साढ़े पांच बजे पहुंची। कजगांव के तरफ दूल्हा बनकर आए। सवा पांच राजेपुर से बरात पोखरे पर पहुंची।
बरात आते ही दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगी। दोनों तरफ के लोग एक दूसरे से लडकी विदा करने को कहते रहे लेकिन किसी तरफ से लड़की विदा नही हुई। यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। उसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। विगत 160 साल से इसी तरह बरात आती है और बिना दुल्हन लिए जाती है। दोनों गांव के लोग पुरानी परंपरा का निर्वहन करते चले आ रहे हैं। कजगाव की बारात की तरफ से रूपेश पांडेय पंडित तथा जगदम्बा ने नाई की भूमिका निभाई। मेले में भारी संख्या में महिला,बच्चे व पुरुष आए। महिलाओं ने श्रृंगार का सामान खरीदा। झूले का आनंद लिया। बच्चों ने खिलौने खरीदे। पुरुषों तथा वृद्ध महिलाओं ने गृहस्थी के सामान खरीदारी की। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे। महिला पुलिसकर्मी भी मनचलों पर नजर रखे हुए थी। मेले की व्यवस्था में अबरार शाह, छोटेलाल यादव, डब्लू शाह, रामधनी यादव, रवि सिंह, फिरोज खान, रामू सेठ की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed