फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The procession of 20 journeys with rivers that started from Alighat

Jaunpur News: अलीघाट से निकला 20 सफर का दरिया वाला जुलूस

Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The procession of 20 journeys with rivers that started from Alighat
गोमती तट अली घाट मुफ़्ती मोहल्ला से निकला चेहलुम का जुलूस। संवाद
जौनपुर।
विज्ञापन

मुफ्ती मोहल्ला स्थित मौला अलीघाट से मंगलवार को 20 सफर (चेहल्लुम) पर दरिया वाला जुलूस अकीदत और गम और श्रद्धा के साथ निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की याद में या हुसैन और ऐ हुसैन की सदाओं से वातावरण गूंजता रहा। मातम और नौहाख्वानी के बीच जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग से संपन्न हुआ। जुलूस से पहले आयोजित मजलिस का आगाज मरहूम नजर हसन एडवोकेट के हमनवा जनाब सैय्यद मेहदी जैदी की सोजख्व्वानी से हुआ। हुज्जतुल इस्लाम मौलाना महफूजुल हसन खां ने मजलिस को खिताब किया। कर्बला की घटना को इन्सानियत, सब्र, कुर्बानी और इंसाफ का सबसे बड़ा पैगाम बताया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ की हिफाजत के लिए अपने परिवार और साथियों के साथ जो अजीम कुर्बानी दी, वह पूरी मानवता के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। कार्यक्रम की नकाबत मौलाना जीशान आजमी ने की। मौलाना जीशान आजमी ने चेहल्लुम के पर इराक के पवित्र शहर कर्बला में उमड़ने वाले लाखों जायरीन का भी उल्लेख किया। मौलाना हसन अकबर खां रन्नवी ने तकरीर पेश की। पेशख्वानी की खिदमत मौलाना बाकर मेहदी, असलम नकवी, एजाज जौनपुरी तथा जैन मिर्जापुरी ने की। नौहाख्वां अली मूसा ने दर्द भरे नौहे पेश किया। मजलिस के बाद ऐतिहासिक दरिया वाला जुलूस मौला अलीघाट, मुफ्ती मोहल्ला से अपने पारंपरिक मार्ग पर रवाना हुआ। जुलूस में महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में अंजुमन सज्जादिया, अली कमेटी, हुसैन कमेटी, अब्बास कमेटी एवं अहले मोहल्ला की ओर से जुलूस में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed