फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The problem of overloading and tripping will be resolved in Siddikpur area

Jaunpur News: सिद्दीकपुर क्षेत्र में दूर होगी ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या

Sun, 01 Jun 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The problem of overloading and tripping will be resolved in Siddikpur area
जौनपुर/मल्हनी। सिद्दीकपुर क्षेत्र में ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलने वाली है। इसके लिए बिजली निगम के भेजे गये प्रस्ताव को शासन स्तर से प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। बिजली से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए सिद्दीकपुर में आईटीआई फीडर-द्वितीय का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इस बिजली के फीड़र में करीब 19.75 लाख रुपये खर्च होंगे। देवकली विद्युत उपकेंद्र से सिद्दीकपुर, सैदपुर ,गड़ऊर, परसनी, जफरपुर, दफ्फरपुर, जमालपुर, कुकुड़ीपुर, मंगदपुर, करंजाकला समेत 20 से अधिक गांव को बिजली मिलेगी। इस फीडर से 5000 से अधिक उपभोक्ताओं को सुविधा व सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

एसडीओ विजय कुमार यादव ने बताया कि आईटीआई 2 फीडर बन जाने से आईटीआई फीडर प्रथम पर पड़ने वाला भार भी कम हो जाएगा। इसका निर्माण शुरू करवा दिया गया है। देवकली विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत सभी पांचों फीडरों आईटीआई, सरायख्वाजा, जंगीपुर, परसनी, नदियापारा का लोड कम होगा। इससे ओवरलोडिंग की समस्या दूर हो जाएगी और एबी केबल जलने की संभावनाएं कम होंगी। प्रत्येक लाइन के उच्चतम भार में घटोतरी होगी, इससे होने वाली रोस्टिंग की समस्या दूर होगी। उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ मिलेंगे। आम जनमानस को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से होने वाली समस्या दूर होगी। इससे न केवल अन्य विभाग बल्कि किसानों को भारी राहत मिलेगी। समय से फसलों की सिंचाई होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। किसानों को इंजन या अन्य सिंचाई के साधनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। इससे आर्थिक बोझ कम होगा और लागत में कमी आयेगी। इसकी स्थापना से गांवों में बिजली आपूर्ति में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed