फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The problem of drainage and drinking water will be solved

जलनिकासी और पेयजल की समस्या का होगा समाधान

Fri, 11 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The problem of drainage and drinking water will be solved
रामपुर ब्लॉक मुख्यालय से 12 किमी दूर स्थित पटैला घोरहा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान रामआसरे यादव उर्फ लल्लन ने ग्राम पंचायत की प्रमुख समस्याओं को एक-एक कर मिटाने की योजना बनाई है। उनके एजेंडे में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। इसके बाद पेयजल, सड़क और सफाई है। उनका कहना है कि यह कार्य आमजन से जुड़े हुए हैं। इसलिए सबसे पहले इसका समाधान कराएंगे, ताकि जनता को बदलाव का अहसास हो। रामआसरे यादव का कहना है कि पूरे ब्लॉक में हमारा गांव अलग दिखे, इसके लिए पूरे तन मन धन से लगूंगा। गांव में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराना लक्ष्य है। जल निकासी व क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण कराने का प्रयास करेंगे। अनुसूचित जाति के लोगों की बस्तियों में नाली, सड़क, विद्युतीकरण, वृद्धा पेंशन, निराश्रित, दिव्यांग पेंशन के साथ ही राशन कार्ड से वंचित पात्र लोगों का कार्ड बनवाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के लोगों को दिलवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। ग्राम पंचायत के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed