फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The price of vegetables increased by 10 to 15 rupees in a week

एक सप्ताह में 10 से 15 रूपये बढ़ गया सब्जियों का भाव

Fri, 27 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The price of vegetables increased by 10 to 15 rupees in a week
सड़क किनारे सब्जी की दुकान - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। एक सप्ताह के भीतर सब्जियों के दाम में 10 से 15 रुपये प्रतिकिलो उछाल आया है। सब्जियों का दाम बढ़ने से एक बार फिर रसोई का बजट बिगड़ गया है। एक सप्ताह के भीतर दाम में हुई बढ़ोत्तरी के पीछे कुछ तो लगन और कुछ गर्मी का कारण माना जा रहा है। सबसे अधिक उछाल टमाटर में आया है। जो टमाटर एक सप्ताह पहले 40 रूपये किलो बिक रहा था, उसका दाम बढ़कर 60 रुपये पहुंच गया है। 10 से 15 रुपये किलो बिकने वाला खीरा का दाम भी 30 रुपये पहुंच गया। आलू के दाम में भी 5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। बाजार में आलू 20 रुपये किलो के भाव बिक रही है। सब्जियों का दाम बढ़ने से रसोई का बजट फिर बिगड़ गया है। लोग बाजार से काम चलाने भर की ही सब्जि खरीद रहे हैं। गृहिणी आशा वर्मा का कहना है कि एक सप्ताह पहले सब्जियों का भाव काफी सस्ता था। लेकिन अचानक फिर से बाजार में उछाल आने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जी बिक्रेत बसंतू सोनकर का कहना है कि सब्जी का दाम बढ़ने से ग्राहकों के लिए मेल लगाना मुश्किल हो रहा है। लोग दबे हाथ से सब्जी की खरीददारी कर रहे हैं। बाजार में सब्जियों का दम बढ़ने से ग्राहकों को निराशा हुई।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम अब और एक सप्ताह पहले के भाव (रुपये प्रतिकिलो में)
आलू--20--15
प्याज--20--16
परवल-50--40
परवल देश-100-80
बैगन---30---20
लौकी--30--15
करैला--30--20
नेनुआ--20--10
कोहड़ा--30--15
खीरा---30--15
टमाटर-60--40
धनिया--100--60
हरी मिर्च--60--40
पालक--20--10
गाजर--30--15
बोड़ा--30--15
भिंड़ी--30--15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed