{"_id":"684dc08fec24bf7d23048e66","slug":"the-president-of-the-puvv-employees-union-who-had-gone-out-for-a-walk-was-robbed-at-gunpoint-jaunpur-news-c-193-1-jon1012-135861-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: टहलने निकले पूविवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष से पिस्टल सटाकर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: टहलने निकले पूविवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष से पिस्टल सटाकर लूट
विज्ञापन
करंजाकला। चांदमारी मोहल्ले में शनिवार की सुबह टहलने निकले पूविवि के शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल सटाकर लूटपाट की। पीडि़त ने बताया कि बदमाशों ने गले से सोने की चेन और चार अंगूठियां लूट लीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। नंदकिशोर सिंह उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के भी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी हैं। वे सुबह करीब 5 बजे टहलने निकले थे। चांदमारी मोहल्ला स्थित पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोककर पिस्टल तान दी और उनके शरीर पर पहने हुए कीमती आभूषण छीन लिए। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग गए। सूचना पर लाइन बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। इस घटना के बाद से विश्वविद्यालय कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इसे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की विफलता करार दिया है और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने इस वारदात को लेकर चिंता जताई है और कहा कि सुबह-सुबह टहलने निकलना भी अब सुरक्षित नहीं रहा। कहा कि एक शिक्षण संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी को खुलेआम हथियारबंद अपराधियों द्वारा निशाना बनाया जाना न केवल कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करता है, बल्कि आम जनमानस में सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता का भी संकेत है।
सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश बाइक से जाते हुए दिखाई दिए है। इसमें दो अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश बाइक से जाते हुए दिखाई दिए है। इसमें दो अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन