मड़ियाहूं। प्रजापति समाज के तत्वावधान में मंगलवार को एक मैरिज हॉल में पद्मश्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाशनाथ यादव ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार ने प्रजापति समाज के मंच से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और समाजसेवा की मिसाल है। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और शिक्षा ही विकास का मजबूत आधार है। युवाओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। समारोह को अभय प्रजापति, रमेश प्रजापति, लालबहादुर यादव और राजबहादुर यादव, राकेश मौर्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान रामदुलार प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, शिवशंकर प्रजापति, रोहन राज सहित सैकड़ों लोग रहे। आयोजन लालचंद प्रजापति, अध्यक्षता शिवशंकर प्रजापति और संचालन ओमप्रकाश प्रजापति ने किया।