{"_id":"680a8231e8a80a9c8c03c20d","slug":"the-police-station-in-charge-brutally-beat-the-youth-with-a-belt-for-half-an-hour-video-goes-viral-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-133222-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: थानाध्यक्ष ने बेरहमी से आधे घंटे तक युवक को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: थानाध्यक्ष ने बेरहमी से आधे घंटे तक युवक को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को निलंबित कर दिलीप कुमार सिंह की तैनाती कर दी है। साथ ही पिटाई में सहयोग कर रहे दो सिपाहियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहठी निवासी तौफीक का परिवार में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दूसरे दिन दूसरे पक्ष के मुजाहिद ने शनिवार को थाने आकर तौफीक के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कराया। तौफीक का आरोप है कि पुलिस उन्हें घर से पकड़ लाई और थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने खंभे में पकड़वा कर बेल्ट से आधे घंटे तक पीटा। वह बेहोश हो गया। होश में आने पर पुनः पीटा गया। थानाध्यक्ष यही तक नहीं रूके उन्होंने लकड़ी व प्लास्टिक की कुर्सी से भी जमकर मारा। युवक की बेरहमी से पिटाई का किसी ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष का सहयोग कर रहे दो सिपाहियों विपिन यादव, चंदन सिंह को भी निलंबित कर दिया है। नए थानाध्यक्ष के रूप में दिलीप कुमार सिंह की तैनाती कर दी गई है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से 26 हजार रुपये लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई की है।
सपा ने पुलिस और सरकार को घेरा- मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र द्वारा थाना परिसर में युवक की निर्मम तरीके से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी आक्रामक हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मल्हनी विधायक लकी यादव व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के विधायक पंकज पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अपने-अपने तरीके से पुलिस और सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। पुलिस की बर्बरता पूर्वक पिटाई की निंदा करते हुए थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।