फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The police kept patrolling for the second day regarding the aler

Jaunpur News: अलर्ट को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस करती रही गश्त

Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
The police kept patrolling for the second day regarding the aler
माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद प्रदेश के सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नगर में पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में सोमवार की रात्रि में जगह-जगह अभियान चलाया गया। जिले की सीमा पर भी पुलिस का सख्त पहरा रहा, आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा ने रात में कचहरी, मियांपुर, ओलंदगंज, कोतवाली, भंडारी, पालीटेक्निक आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान करीब तीन से चार घंटे तक रात्रि में वाहनों की चेकिंग की। संदिग्धों की जांच के दौरान उनका पहचान पत्र भी देखा गया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ भ्रमण करती देखी गई।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी भी अपने क्षेत्र में आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी की सीमा पर वाहनों की चेकिंग करते रहे। इसके साथ ही जिले की बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, शाहगंज, केराकत, मड़ियाहूं आदि क्षेत्रों में जनपद की तरफ से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस प्रशासन की तरफ से भ्रमण व गश्त करते हुए किसी प्रकार की कानून व्यवस्था गड़बड़ न होने पाए इस पर नजर रखी गई।
विज्ञापन

.......................................
वर्जन ...
अतीक अहमद की हत्या के बाद से जिले में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी प्रकार की शांति व्यवस्था न बिगड़ने पाए, इसको लेकर सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह गश्त व भ्रमण आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed