फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The path will be easier with understanding and awareness

समझदारी और सजगता से राह होगी आसान

Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The path will be easier with understanding and awareness
बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर इन्टर कालेज में अमर उजाला द्वारा अयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्रा - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। लड़कियां किसी से कमजोर नहीं हैं। हिम्मत रखें और हौसलों के दम पर उड़ान भरें। आपकी समझदारी और सजगता से हर मुश्किल आसान होगी। यह बात बदलापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी ने मंगलवार को सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला में कही। इस मौके पर चार सौ छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने निरंतर और सार्थक प्रयास करें तो हर मंजिल मिल जाएगी। निडर होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलें। किसी भी मुश्किल में 112 नंबर डायल करें। छात्राओं से उन्होंने निडर होकर प्रतिदिन स्कूल आने के लिए कहा। छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि अराजक किस्म के लोग रास्ते में कहीं परेशान करें तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर, पॉक्सो एक्ट, छेड़खानी के मामले में होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। साइबर क्राइम के प्रति सजग किया।
विज्ञापन

जोर से बोलो दस सौ नब्बे
‘पुलिस खड़ी है चप्पे-चप्पे, जोर से बोलो दस सौ नब्बे’। क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं से यह नारा लगवाया। कहा कि आपके हाथ में मोबाइल है और 1090 भी आपके साथ में है, लिहाजा किसी से डरने की जरूरत नहीं है। इस नंबर पर की जाने वाली काल की गोपनीयता बनाए रखी जाती है। प्रधानाचार्य बेचन सिंह ने कहा कि यदि किसी छात्रा को कोई परेशानी हो तो हिचकिचाएं न बल्कि सीधे आकर बात कहें। आलोक श्रीवास्तव, स्वाती सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह मुन्ना, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने किए खूब सवाल
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने खूब सवाल किए। किसी ने परिवारिक विवाद के संबंध में सवाल पूछा तो किसी ने छेड़खानी के बारे में। सीओ ने सभी को जवाब देते हुए हिम्मत रखने, निडर होकर खुलकर अपनी बात रखने की सलाह दी। कहा कि चुप्पी तोड़ें और झिझक छोड़ें, जीने का यही तरीका ठीक है। इससे आपकी मुश्किल आसान हो जाएगी।

बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर इन्टर कालेज में अमर उजाला द्वारा अयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद ?

बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर इन्टर कालेज में अमर उजाला द्वारा अयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद ?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed