फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The pain of partition of the country can never be forgotten: Seema Dwivedi

देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता : सीमा द्विवेदी

Fri, 15 Aug 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The pain of partition of the country can never be forgotten: Seema Dwivedi
जौनपुर। भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों-भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए।
विज्ञापन

वे कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में विभाजन की विभीषिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। अन्य वक्ताओं ने विभाजन को इतिहास का काला अध्याय बताया। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि 14 अगस्त 1947 एक ऐसी तारीख है, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसी दिन भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान के नाम से दुनिया के मानचित्र पर एक नए राष्ट्र का उदय हुआ। उन्हें इसे कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का काला अध्याय करार दिया। कहा कि इस भीषण त्रासदी ने सनातन भारत की एकता को तोड़कर देश को पीड़ा दी। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं था। इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है। 1947 में भारत के विभाजन के बाद लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के चलते काफी संख्या में लोगों की जान चली गई थी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि देश का बंटवारा हुआ लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से नहीं। इस ऐतिहासिक तारीख ने कई खूनी मंजर देखे और भारत का विभाजन खूनी घटनाक्रम का एक दस्तावेज बन गया। अजय शंकर दुबे ने कहा कि विभाजन के बाद पाकिस्तान के रूप एक नए राष्ट्र का उदय हुआ। संयोजक डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह रहे। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed