फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The pace of projects slowed down due to elections, will not be able to be completed on time

चुनाव से सुस्त पड़ी परियोजनाओं की गति, समय से नहीं हो पाएंगी पूरी

Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The pace of projects slowed down due to elections, will not be able to be completed on time
सिद्दीकपुर स्थित निमार्णाधीन मेडिकल कॉलेज की फोटो। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद से जिले में इस समय परियोजना के निर्माण कार्यों की गति सुस्त पड़ गई है। इससे इन परियोजनाओं के समय से पूरा होने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। अधिकारी और कर्मचारी अब चुनाव कार्यों को पूरा करने में जुट गए हैं। इसके चलते वह इन परियोजनाओं के तहत हो रहे कार्यों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसके अलावा, निर्माण कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई है।
विज्ञापन

जिले में चालू वित्तीय वर्ष कुल 117 परियोजनाओं के निर्माण का कार्य हो रहा है। इसकी लागत तकरीबन 1500 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में से अभी तक सिर्फ 20 परियोजनाएं पूरी हो पाई हैं। शेष 97 परियोजनाओं के निर्माण का कार्य अभी चल रहा है, जिसकी लागत तकरीबन 950 करोड़ है। लेकिन चुनाव का असर इन परियोजनाओं के निर्माण कार्यों पर पड़ने लगा है। अधिकारियों और कर्मचारियों के चुनाव कार्य को निपटाने में जुट गए हैं, जिससे इन परियोजनाओं के कार्यों की मानीटरिंग उनके ओर से नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं के निर्माण की रफ्तार हुई धीमी
जौनपुर। चुनाव के कारण इन परियोजनाओं के निर्माण की रफ्तार धीमी हो गई है। गोमती नदी पर बड़ेरी घाट पुल फरवरी 2022 में पूरा होना था लेकिन 45 फीसदी का पूरा हुआ है। नयेपुरा घाट पर 35 फीसदी काम हुआ है। जून 2022 में पूरा होना है। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सितंबर 2022 में पूरा होना है। अभी तक 50 फीसदी काम पूरा हो पाया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मडि़याहूं आदि परियोजनाओं का कार्य हो रहा है। नमामि गंगे योजना के तहत 206 करोड़ की लागत से बन रहे एसटीपी का निर्माण 95 फीसदी हो गया है। जुलाई 2022 में पूरा होना है। फिलहाल अभी काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed