फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The other day there was a bank cashier on duty

दूसरे दिन भी ड्यूटी पर नहीं आया बैंक कैशियर 

Thu, 09 Feb 2017 01:49 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 09 Feb 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
यूनियन बैंक की इटौरी शाखा का कैशियर दूसरे दिन बुधवार को भी ड्यूटी पर नहीं आया। करीब दस से अधिक खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये गायब होने को लेकर मंगलवार को जब बैंक में हल्ला मचा तो कैशियर ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन


 उधर कैशियर की पत्नी ने पति के गायब होने की तहरीर सरायख्वाजा थाने में दी है।   इस मामले की जांच के लिए बुधवार को यूबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय से अधिकारियों की टीम इटौरी शाखा पहुंच गई। अधिकारियों ने पूरे मामले की घंटों छानबीन की।
विज्ञापन


खाताधारक सूरज साहू ने 70 हजार, शिव कुमार ने तीन हजार, अवधेश कुमार ने एक लाख, अजय कुमार ने सात हजार रुपये खाते से गायब होने की शिकायत की है। यूबीआई की इटौरी शाखा के कई खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये गायब होने का मामला मंगलवार को उस वक्त सामने आया जब सहकारी डिग्री कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन


मिहरावां के प्राचार्य छात्रों की फीस के 18 लाख रुपये पूविवि के खाते में आरटीजीएस करने के लिए कर्मचारी को बैंक भेजा। पता चला कि उनके खाते में सिर्फ 13 लाख रुपए ही बचे थे। जबकि कालेज प्रबंधक के पास नोटबंदी के बाद खाते में 20 लाख रुपये जमा करने की रसीद है। कालेज प्रबंधक ने बैंक में हल्ला मचाया तो हड़कंप

मच गया। मामले की जानकारी पर कुछ और लोग बैंक पहुंच गए और अपने खातों की जांच करवाई तो नोटबंदी के बाद जितने रुपये जमा करने की रसीद उनके पास थी वह रकम खाते में नहीं मिली। इस मसले को लेकर बैंक में हल्ला मचा तो बैंक का कैशियर बृजेश कुमार ड्यूटी छोड़कर गायब हो गया।


इस संबंध में शाखा प्रबंधक गृहनंदन कुमार का कहना है कि किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उधर यूबीआई के क्षेत्र प्रमुख विशनदास के निर्देश पर क्षेत्रीय कार्यालय से एक जांच टीम बैंक पहुंच गई। अधिकारियों ने घंटों जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed