फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The open manhole is giving a feast to the accident, the responsible are silent

खुला मैनहोल दे रहा दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार साधे हैं चुप्पी

Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The open manhole is giving a feast to the accident, the responsible are silent
उमरपुर मोहल्ले के भंडरिया टोला में सड़क पर खुला मैनहोल। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भले ही नित नई कवायद की जा रही हो, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से यह मंशा परवान नहीं चढ़ पा रही है। कारण शहर में कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं, जो शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इसमें आए दिन गिरकर शहरवासी चुटहिल भी हो रहे हैं। वहीं, आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से शहरवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में तकरीबन 39 हजार मकान हैं। इन घरों से निकलने वाले गंदे पानी को एकत्रित कर शहर से बाहर ले जाने के लिए सीवर पाइप डाला गया है। इनकी सफाई कराने के लिए जगह-जगह मैनहोल बनाया गया है, जो ढंका रहता है, जब सीवर पाइप जाम होती है तो ढक्कन को खोलकर उसकी सफाई करने का कार्य किया जाता है, लेकिन कई स्थानों पर ढक्कन टूटने से मैनहोल खुला पड़ा है। ऐसा नजारा सहकारी कालोनी, परमानतपुर, उमरपुर, सहकारी कालोनी, रूहट्टा, हुसेनाबाद, मियांपुर, सब्जीमंडी, सिपाह, रौजा अर्जन, सुतहट्टी, ईशापुर आदि मोहल्ले में देखा जा सकता है, जिसके चलते हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। इसे लेकर शहरवासी कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं होने से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र खुले मैनहोल को ढंकने की मांग की है।
विज्ञापन

मैनहोल खुले रहने से सबसे अधिक दिक्कत रात के समय हो रही है। मैनहोल खुले रहने का पता नहीं चल पाता है और उसमें लोग गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। रोष जताते हुए शीघ्र मैनहोल को ढंकने की मांग की, जिससे आवागमन में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। - धीरज साहू, कटघरा
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले गंदे पानी को बाहर ले जाने के लिए डाले गए सीवर पाइप के कई मैनहोल का ढक्कन टूट गया है। इससे आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसकी कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक मैनहोलों को ढंकने का कार्य नहीं किया गया है। - सुजीत सिंह, खरका

वर्जन...
शहर में सीवर पाइप डालने का कार्य जल निगम की ओर से किया जा रहा है। अगर मैनहोल का ढक्कन टूट गया है तो इसके लिए जल निगम को पत्र भेजकर बनाने को कहा जाएगा। - संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed