फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The carpet was sitting, the officers did not come

कालीन बिछाए बैठे थे, अफसर नहीं आए

Thu, 04 Jan 2018 12:52 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Thu, 04 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
The carpet was sitting, the officers did not come
विरोध प्रदर्शन
 धर्मापुर ब्लाक के बंजारेपुर ग्रामसभा में लोग कालीन बिछाकर अफसरों का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को कोटेदार के खिलाफ शिकायतों की जांच करने अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण नाराज हो गए और प्राथमिक विद्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता करने और विरोध करने पर अपशब्द कहने की शिकायत विगत दिनों एसडीएम सदर से की थी। एसडीएम द्वारा उक्त कोटे की दुकान की जांच बुधवार को कराने का निर्देश दिया था। लेकिन किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से गांव के कोटे की दुकान की जांच नहीं हो पाई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर में प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र दुकान की जांच करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रर्शन करने वालों में अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष जयसिंह राजपूत,बीडीसी सुबाष सोनकर, लालता मौर्य, पंकज गुप्ता, बच्चा सरोज, मंगल साहू, अशोक चौहान, मोहम्मद दीन, नसीम, शब्बीर, इरफान, नूरजहां, शकुंतला, गोपाल आदि रहे।  000
विज्ञापन

महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
केराकत। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के की कई महिलाओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी कम्बल देने की मांग की।एसडीएम मंगलेश दूबे ने जांच के बाद कम्बल दिए जाने के आश्वासन पर महिलाएं घर वापस लौट गईं। इस दौरान प्रदर्शन कर रही महिलाओं में चार दिव्यांग महिलाओं को एसडीएम ने मौके पर ही कंबल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed