फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The obstacle in the construction of Janghai bypass is removed, after one and a half years, encroachment up to 500 meters was removed by running a bulldozer

Jaunpur News: जंघई बाईपास निर्माण की बाधा दूर, डेढ़ वर्ष बाद बुलडोजर चलवाकर हटाया 500 मीटर तक अतिक्रमण

Sun, 29 Jun 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The obstacle in the construction of Janghai bypass is removed, after one and a half years, encroachment up to 500 meters was removed by running a bulldozer
मीरगंज। मछलीशहर से वाराणसी जा रही एनएच 731-बी के लिए बन रहे जंघई बाईपास निर्माण के लिए चौका गांव में बाधा बन रहे भवनों को रविवार को बुलडोजर लगाकर पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण ढहाया गया। आधा किमी के इस अतिक्रमण को हटवाने के लिए करीब डेढ़ वर्ष से प्रयास चल रहा था, संबंधित को नोटिस भी जारी हुआ था। अब बाईपास बनने की बाधा दूर हो गई। बाईपास के निर्माण से करीब 50 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। मछलीशहर से वाराणसी के लिए डेढ़ साल पहले नवंबर 2023 से एनएच 731-बी का निर्माण 640 करोड़ की लागत से शुरू कराया गया। प्रोजेक्ट के तहत जंघई में 8 किमी लंबा जंघई बाईपास बनना था लेकिन चौका गांव के ग्रामीणों ने बाईपास निर्माण का विरोध शुरू कर दिया था। इस पर एनएच विभाग ने कई बार मापी कराकर जमीन चिह्नांकन कराकर नोटिस चस्पा किया था लेकिन लोग जमीन छोड़ना नहीं चाह रहे थे। रास्ते में बाधा बन रहे एक निजी अस्पताल के मालिक ने कोर्ट जाकर जमीन खाली करने का समय लिया था। अवधि पूरी होने के बाद रविवार को एनएच अवर अभियंता ओपी प्रसाद, स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के लायजनिंग मैनेजर अनिल राय और पुलिस की मौजूदगी में चौका मोड़ पर निर्माण की जद में आ रहे भवनों पर बुलडोजर चलवाया गया। अब जंघई बाईपास के निर्माण की बाधा दूर हो गई है।
विज्ञापन

इन बाजारों से होकर गुजरेगा यह मार्ग :-एनएच 731-बी मार्ग जौनपुर के मछलीशहर से होते हुए बधवा बाजार, गोधना बाजार, मोलनापुर, जंघई स्टेशन के रास्ते भदोही जिले में मिलेगा। यहां दुर्गागंज, सुरियावां, भदोही शहर, कपसेठी होते हुए वाराणसी में मिल जाएगा। निर्माण की तैयारियां पूरी हो गई है।
विज्ञापन

जंघई स्टेशन के पास बन रहा ओवरब्रिज :-एनएच 731-बी मार्ग जौनपुर के जंघई स्टेशन के पीछे से होते हुए गुजरेगा। यह मार्ग वाराणसी प्रयागराज रेलखंड के बीच से गुजरेगा। इसे देखते हुए जंघई स्टेशन के पीछे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है, जो टू लेन का होगा। इसकी पिलर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौका गांव के लोग काफी दिन से बाईपास निर्माण में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। आज सभी को संतुष्ट करके अतिक्रमण को हटवाया गया। बाईपास निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा।-डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed