फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The objective of the Legal Services Authority is to provide justice to the helpless: Sushil

असहाय को न्याय दिलाना विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य : सुशील

Sat, 07 Feb 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The objective of the Legal Services Authority is to provide justice to the helpless: Sushil
तहसील स्थित सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह ने कहा कि असहाय को न्याय दिलाना विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि समाज में छोटी-छोटी बातों को लेकर छोटे मामले दर्ज हो जाते हैं, जिन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण मध्यस्थता के माध्यम से सरलता से निपटाता है। यदि कोई गरीब अथवा असहाय व्यक्ति कानूनी सहायता लेने में असमर्थ है तो विधिक सेवा प्राधिकरण उसे निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है। इसके लिए लोगों को स्वयं आगे आकर विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। न्यायालयों की मंशा है कि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण विधिक सेवा प्राधिकरण और लोक अदालतों के माध्यम से कराया जाए। लोक अदालत में शीघ्र न्याय पाया जा सकता है और लोक अदालत के निर्णय के विरुद्ध किसी अन्य न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम से पूर्व राजस्व कर्मियों ने माल्यार्पण कर सिविल जज का स्वागत किया गया। इससे पहले विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य दिलीप कुमार सिंह , तहसीलदार राकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने भी विधिक जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed