फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The number of patients suffering from fungal infection and vomiting and diarrhea increased

Jaunpur News: फंगल इंफेक्शन और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

Mon, 07 Jul 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from fungal infection and vomiting and diarrhea increased
जौनपुर। बारिश के मौसम में संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर बुखार और त्वचा रोगों के मरीज बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

बारिश के कारण वातावरण में नमी और जल जमाव होने से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जिला अस्पताल में 1496 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। बारिश में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। सोमवार को जिला अस्पताल में सबसे अधिक ओपीडी हुई। इस दौरान दाद-खजुली, उल्टी-दस्त, खांसी, बुखार के अधिक मरीज आएं। डाॅक्टरों ने लोगों को मौसम से होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। कहा कि इस मौसम में त्वचा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बरसात के मौसम में तापमान में नमी अधिक होती है। इसके कारण त्वचा प्रभावित होती है। ह्यूमिडिटी अधिक होने से पर्यावरण में बैक्टीरिया व कीटाणुओं की भी अधिकता होती है। इससे दाद, खाज और खुजली जैसी बीमारी हो जाती है।

अस्पताल में त्वचा रोग के पहुंचे 150 मरीज-त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमरदीप ने बताया कि सोमवार को त्वचा रोग के 150 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल में करीब 100 मरीजों का इलाज चल रहा है। मौसम में बदलाव का असर हर किसी के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। फंगल संक्रमण के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed