फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The number of candidates in the board examination has decreased by 15 thousand in five years

Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा में पांच साल में घट गए 15 हजार परीक्षार्थी

Wed, 10 Dec 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The number of candidates in the board examination has decreased by 15 thousand in five years
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या में कमी आई है। पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में करीब 15 हजार छात्र कम हो गए हैं। इसके चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी कमी की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार इस सत्र में कुल 151701 विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि वर्ष 2021 में 167036 विद्यार्थी पंजीकृत थे। यानी इस बार 15335 विद्यार्थी कम हुए हैं। विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो इंटरमीडिएट स्तर पर विद्यार्थियों की संख्या में सबसे ज्यादा कमी आई है। इस वर्ष हाईस्कूल में 76918 तथा इंटरमीडिएट में 74783 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्र संख्या घटने के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या कम कर दी गई है। पहले परीक्षा के लिए 234 केंद्र बनाए गए थे, वहीं इस साल केवल 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 16 परीक्षा केंद्र कम किए गए हैं। इसमें कुछ वित्तपोषित कॉलेज भी शामिल हैं। विभाग का कहना है कि परीक्षा को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। संवेदनशील केंद्रों की निगरानी के लिए उड़न दस्ते भी तैनात रहेंगे। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों की संख्या घटने के बावजूद परीक्षा सुचारु और सुरक्षित ढंग से कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, हाईस्कूल और इंटर की वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या अधिक रही। इस सत्र में कुल 169261 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल के 86 हजार 340 और इंटरमीडिएट में 82 हजार 921 छात्र शामिल थे। इसके बाद सत्र 2024 से छात्रों की संख्या में फिर से गिरावट शुरू हो गई। पांच साल में इंटर के करीब 20 हजार छात्र कम हो गए। पिछले साल की अपेक्षा इस बार की परीक्षा में 3401 परीक्षार्थी कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed