फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The neighbor who arrived to resolve the father-son dispute was killed by sticking

पिता-पुत्र का विवाद सुलझाने पहुंचे पड़ोसी की लाठी से वार कर हत्या

Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The neighbor who arrived to resolve the father-son dispute was killed by sticking
करंजाकला। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के खानपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात पिता-पुत्र के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे पड़ोसी युवक की लाठी से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रमेश कुमार (40) पत्नी की मौत के बाद पड़ोसी रामचंद्र के परिवार वालों के कभी कभी खाना खा लेता था। उसके साथ उसकी तीन साल की बेटी राशि रहती थी। रात भोजन के बाद वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोस के रामचंद्र का बेटा अनिल कुमार शराब पीकर घर पहुंचा। उसे रामचंद्र डांटने फटकारने लगे। इससे अनिल अक्रोशित हो गया और मारपीट हो गई। शोर शराबा सुनकर रमेश भी पहुंच गया। विवाद के दौरान लाठी रमेश के सिर पर लग गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और रमेश के परिवार के किसी सदस्य के न होने के कारण उसके ससुराल मुफ्तफाबाद, गौराबादशाहपुर जानकारी दी। ससुराल वाले रात में ही आए और पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ससुराल पक्ष के लोग रमेश की बेटी को साथ लेकर चले गए। थानाध्यक्ष अवनीश राय ने बताया कि शराब के नशे में मारपीट हुई थी। इसमें एक की मौत हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed