{"_id":"689a3bd2b3c73939db001954","slug":"the-mystery-of-sarojas-death-deepens-the-secrets-will-be-revealed-by-viscera-test-jaunpur-news-c-193-1-va11001-138872-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सरोजा की मौत का रहस्य गहराया विसरा परीक्षण से खुलेंगे राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सरोजा की मौत का रहस्य गहराया विसरा परीक्षण से खुलेंगे राज
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बबरखां गांव में शनिवार को सरोजा (46) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का रहस्य गहरा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बबरखां गांव निवासी संतोष की मल्हनी बाजार में वेल्डिंग की दुकान हैं। संतोष ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी पत्नी सरोजा (46) ने उन्हें शरीर पर एक फोड़ा होने की बात कही। इलाज के लिए वह गांव के ही एक डॉक्टर के पास गई थी। इलाज के दौरान अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। कुछ ही देर में पत्नी सरोजा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सरोजा की मौत हो चुकी थी। उनका आरोप है कि डॉक्टर ने लापरवाहीपूर्वक इलाज किया। इसके चलते सरोजा की जान गई। उधर, सूचना पर सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसलिए मौत के कारण की सटीक जानकारी के लिए विसरा परीक्षण के लिए भेजा गया है।