फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The murder accused dodged the police and surrendered in the court

Jaunpur News: हत्यारोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

Mon, 12 May 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The murder accused dodged the police and surrendered in the court
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के चर्चित अनुराग पंडित हत्याकांड में पांचवें व अंतिम आरोपी विनीत सिंह ने भी पुलिस को चकमा देते हुए सोमवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। इसके पूर्व बीते 22 अप्रैल को मुख्य आरोपी पंकज ने भी न्यायालय में समर्पण कर दिया था। बीते माह नौ अप्रैल को अनुराग पंडित का शव उसके घर से 200 मीटर दूर एक आम की बाग में पाया गया था। इस घटना में अनुराग के बड़े भाई अनुपम पंडित ने खुटहन थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ निवासी पंकज सिंह व धिरौली नानकार निवासी परमेश यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। बाद में पुलिस की छानबीन में कुल पांच लोगों का नाम प्रकाश में आया जो घटना में संलिप्त थे। इसमें परमेश यादव, शिवम यादव व मनोज बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पंकज व विनीत भागे थे। मृतक के बड़े भाई अनुपम ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और मुख्य आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। दबाव में आकर आरोपियों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

असलहा लेकर नाच रहे थे, केस दर्ज-सिरकोनी। शहर के एक काॅन्वेंट स्कूल में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में असलहा लेकर नाच रहे चार युवकों के खिलाफ लाइन बाजार पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया है। असलहा लेकर नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान चार कि संख्या में युवक नाच रहे है, वीडियो 3 मई का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए लाइन बाजार थाना पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed