फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The MP reached Mohammadpur Kandh village and met the family members of the triple murder victims

Jaunpur News: सांसद ने मोहम्मदपुर कांध गांव पहुंचकर तिहरे हत्याकांड से पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

Fri, 13 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The MP reached Mohammadpur Kandh village and met the family members of the triple murder victims
जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव के पिता और दो पुत्रों की नेवादा कारखाने में निर्मम हत्या के 18 दिन बाद मोहम्मदपुर कांध गांव में परिजनों से मिलने पहुंची सांसद मछली शहर।बृहस्पतिवार की शाम को सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज मोहम्मदपुर कांध गांव में लालजी और दो पुत्र गुड्डू और यादवीर की बीते 25 मई की देर रात में निर्मम हत्या कर देने के 18 दिन बाद मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए उनके घर मोहम्मद पुर कांध गांव पहुंची। इस दौरान मृतक लालजी की पत्नी प्रभावती एवं बहू सरिता से मिलकर उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली तथा उन्होंने प्रभावती को भरोसा दिया कि वह हर संभव परिवार की मदद के लिए हमेशा साथ खड़ी रहेंगे। सांसद प्रिया सरोज ने मृतक गुड्डू की पत्नी सरिता से यह भी कहा कि वह इस मामले में जल्द ही डीएम व एसपी से बात करेंगी तथा फरार चल रहे हत्या के तीसरे आरोपी गोलू को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करेंगी। वह परिजनों के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed