फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreants who were snatching the chain of the woman shot the young man

महिला की चेन छीन रहे बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who were snatching the chain of the woman shot the young man
मुंगराबादशाहपुर। फत्तूपुर कला गांव के निकट वेलवार मार्ग शुक्रवार सायं बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और महिला की चेन छीनकर भाग निकले। युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फत्तूपुर कला भवानीपुर गांव निवासी भूपेंद्र पाल (25) भाभी मनीषा देवी (45) को उसके मायके सर्पोसवीर थाना सरायममरेज प्रयागराज से बाइक पर बैठाकर अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि पीछाकर रहे बाइक सवार बदमाशों ने गांव के निकट पहुंचने पर ओवरटेक करके उसे रोक लिया और उसकी भाभी की चेन छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मार दी जो चमड़े को छीलते हुए निकल गई और महिला का चेन छीनकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि चेन स्नेचिंग हुई है। गोली मारने की घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed