{"_id":"631b92d519b39653d86346ef","slug":"the-miscreants-shot-and-injured-the-young-man-jaunpur-news-vns673410579","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया घायल
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मूर्तजाबाद गांव के पास बृहस्पतिवार की रात एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी। लोगों ने उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। गोली निकाल दी गई और युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गौराबादशाहपुर के बगथरी गांव निवासी प्रदीप यादव रात में अपने गांव के ही रणजीत सिंह के घर दावत खाने गए थे। वहां से अपने दोस्त को छोड़ने मूर्तजाबाद गए थे। दोस्त को छोड़ कर प्रदीप अपने घर की लौट रहा था। मूर्तजाबाद के जमुआरी मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने प्रदीप को रोककर गदोली मार दी। गोली प्रदीप के हाथ में लगी।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रदीप के परिजनों के साथ पुलिस को दी। प्रदीप का इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया। क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा और कोतवाल संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। प्रदीप का कहना है कि गोली निकलवाने के बाद उसको देर रात तक केराकत थाने में ही बैठाए रका गया। जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पीड़ित ने एसपी को पत्रक देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। काफी इंतजार के बाद केराकत कोतवाली में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।