फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreants robbed the bike on the strength of a firearm

बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट ली बाइक

Sat, 05 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the bike on the strength of a firearm
बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ के पास हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर आतंकित कर एक युवक की बाइक लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले को चोरी बता रही है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर निवासी संतलाल बिंद शुक्रवार की रात किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। वह रात में करीब साढ़े नौ बजे वाराणसी-लखनऊ फोरलेन पर धनियामऊ के निकट बाईपास ओवरब्रिज पर पहुंचे थे, तभी एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवर टेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाश बाइक छीनने लगे तो संतलाल ने विरोध किया। इतने में एक बदमाश ने तमंचे के बट से उनके कंधे पर वार कर दिया। भयभीत होकर उन्होंने बाइक छोड़ दी। बाइक लूटकर बदमाश वहां से नौपेड़वा की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने बक्शा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। हालांकि पुलिस इसे बाइक चोरी की घटना मान रही है। थानाध्यक्ष बक्शा विनोद सिंह का कहना है कि संतलाल हाईवे के किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिए सड़क से नीचे उतरे थे, तभी उनकी बाइक लेकर कोई चला गया। हालांकि लूट के मामलों में पुलिस की यह कहानी कोई नई नहीं है। अभी हाल ही में हाईवे पर मोहम्मदपुर के पास बाइक लूट के मामले में भी पुलिस ने ऐसी ही कहानी बताकर केस दर्ज किया था। हाईवे पर पुलिस पेट्रोलिंग का दावा तो करती है, लेकिन आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि बदमाश हाईवे पर बेखौफ घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed