{"_id":"60f5c1eb8ebc3e6d8e5cb250","slug":"the-miscreants-looted-the-bolero-took-the-driver-hostage-and-left-him-away-jaunpur-news-vns6013808129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बोलेरो लूटी, चालक को बंधक बनाकर दूर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बोलेरो लूटी, चालक को बंधक बनाकर दूर छोड़ा
विज्ञापन
प्रयागराज से लौटे व्यापारी के बोलेरो को रविवार की रात बदमाशों ने लूट लिया, जबकि चालक को बंधक बनाकर कुछ दूर ले गए और उसे सड़क पर उतारकर भाग निकले। हालांकि गाड़ी में जीपीएस लगा होने की वजह से पुलिस ने गाड़ी को आजमगढ़ से बरामद कर लिया।
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर रोड स्थित व्यवसायी प्रदीप निगम की बोलेरो दाऊदपुर निवासी शुभम शर्मा चलाते हैं। शनिवार शाम को बदलापुर से तीन सवारी लेकर प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। रात दस बजे स्टेशन छोड़ने के बाद वह बोलेरो लेकर वापस लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे जैसे ही मुंगराबादशाहपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे थे, तभी सुजानगंज की तरफ से आ रहे कार सवार ने डीपर देते हुए शुभम को रुकने का इशारा किया। लेकिन, शुभम बोलेरो लेकर आगे निकल गए। इतने में कार सवार ने बोलेरो का पीछा करते हुए सुजानगंज बाईपास के पास ओवरटेक करते हुए रोक लिया। कार सवार सात मुंह बांधे बदमाशों ने शुभम को गाड़ी से उतार लिया और बोलेरो की चाभी, चालक की मोबाइल, पर्स में रखे दो हजार नकदी ले लिए। इसके बाद शुभम का मुंह बांधकर बीच में बैठाकर बोलेरो लेकर बदमाश निकल गए। सुजानगंज होते हुए महराजगंज भटपुरा नहर के पास रात करीब एक बजे शुभम को उतार दिए और गाड़ी लेकर आगे निकल गए। ड्राइवर शुभम किसी तरह नहर के पास स्थित राइस मिल के पास पहुंचा और वहां सो रहे लोगों से मदद मांगी। इसके बाद घटना की जानकारी बोलेरो मालिक प्रदीप को दी और 112 पुलिस को सूचित किया। बोलेरो मालिक प्रदीप निगम भी महराजगंज थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ है। इसपर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ड्राइवर व बोलेरो मालिक को लेकर रात दो बजे लोकेशन ट्रेस करते हुए पीछा करने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो ढकवा से करौंदी सूरापुर होते हुए अर्सिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस हाइवे के पास पहुंची थी। जहां दिखाई देने पर चोर आजमगढ़ जिले के थाना अहिरौला के पूरा सूखीपुर के पास गाड़ी खड़ी करके फरार हो गए थे। ऐसे में पुलिस बोलेरो को लेकर सकुशल वापस लेकर आई।