{"_id":"5f19db668ebc3e9fb825dfc1","slug":"the-miscreants-looted-the-bike-on-the-strength-of-the-real-jaunpur-news-vns537545060","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहे के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक
विज्ञापन
असलहे के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग के पास बुधवार की रात बदमाशों ने बाइक सवार को असलहे से आतंकित कर उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मटियारी गांव निवासी अजय पाल अपनी बाइक से ननिहाल गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी की तरफ जा रहे थे। वह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग से धर्मसारी जाने वाले रास्ते पर रात लगभग नौ बजे पहुंचे थे तभी बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर बाइक लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर एसओ गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा घटना की छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
सेल्समैन से मारपीट, रुपये छीनने का आरोप
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायलोका गांव में थित ृदेशी शराब की दुकान पर बुधवार की रात मुफ्त में शराब न देने पर मनबढ़ों ने सेल्समैन की पिटाई कर दी।
गुरूवार को थाने पहुँचे दुकान मालिक ने कैश बाक्स से 25 हजार रुपये भी निकाल लेने का आरोप लगाया। जमुनीपुर निवासी दुकान मालिक सत्यनारायण सिंह ने थाने पहुँच तहरीर देते आरोप लगाया कि उक्त दुकान पर सेल्समैन शशिकांत सरोज व अमित सिंह रात्रि नौ बजे बैठे थे तभी चार की संख्या में मनबढ़ पहुंचे और मुफ्त में शराब मागने लगे। सेल्सैन ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी और कैशबाक्स से 25 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले जिसमें दोनो तरफ से चार लोग घायल हो गए। घयलों में एक तरफ से नितेश 25, हंसराज 55, और दूसरे पक्ष से संजय 34 व मनोज 32 शामिल हैं सभी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।