फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The minister got angry after asking the question and said - I will see.

Jaunpur News: सवाल पूछने पर भड़के मंत्री बोले- देख लूंगा

Thu, 05 Sep 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
The minister got angry after asking the question and said - I will see.
जौनपुर। भाजपा के महासदस्यता अभियान के संबंध में बुधवार को नगर के एक हाॅल में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की प्रेस काॅन्फ्रेंस में एक पत्रकार से बहस हो गई। मंत्री ने पत्रकार से कहा देख लूंगा।
विज्ञापन

प्रेस काॅन्फ्रेंस में विकास कार्यों के सवाल पर मंत्री गिरीशचंद्र यादव भड़क उठे। इस दौरान स्थानीय पत्रकार राजकुमार सिंह ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट और शीतला चौकियां धाम सुंदरीकरण समेत विकास कार्यों पर जब सवाल पूछा तो राज्यमंत्री आग बबूला हो गए।
विज्ञापन


बात बढ़ गई उन्होंने पत्रकार को कहा कि देख लूंगा, पत्रकार को दो कौड़ी का आदमी बताया। इस पर पत्रकार ने भी कहा कि हमने भी आप जैसे कई मंत्री देखे हैं। इस दौरान तेज आवाज में बहस शुरू हो गई। मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा नेता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बीच-बचाव कर मंत्री को पत्रकार वार्ता स्थल से बाहर ले गए। इसकी चर्चा और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed