{"_id":"6473a333393cb8c13607b3d4","slug":"the-minister-expressed-displeasure-over-not-meeting-the-target-of-connection-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-143-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कनेक्शन के लक्ष्य को पूरा न करने पर मंत्री ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कनेक्शन के लक्ष्य को पूरा न करने पर मंत्री ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
जौनपुर। जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को डाक बंगले में सिंचाई विभाग, नलकूप सहित विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। जनपद में जल जीवन मिशन पर कार्य की समीक्षा के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया गया कि 874 परियोजनाओं के सापेक्ष सभी का डीपीआर बनाया जा चुका है, 234 पर बोरिंग का कार्य हो चुका है लेकिन प्रतिदिन कनेक्शन देने के लक्ष्य को प्राप्त नहीं करने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देशित किया कि जब तक पुराने कार्य पूरे नहीं हो जाते तब तक कंपनी को नया कार्य न आवंटित किया जाए।
एक्सईएन सिंचाई विपिन कुमार को निर्देशित किया कि जनपद की सभी माइनरों का निरीक्षण कर लें और उनपर किसी भी प्रकार का कब्जा है तो हटवाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध पुलिया डालने वालों को नोटिस दें। मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि नहरों पर पुल-पुलिया को सुंदर बनाया जाए। समय-समय पर रंगाई पोताई और स्वच्छ किया जाए।
लघु डाल विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कहीं पर नहर बीच में पाट दी गई है तो संबंधित थानाध्यक्ष की सहायता लेते हुए खाली कराया जाए। उन्होंने एक्सईएन लघुडाल को निर्देश दिया कि सभी नहरों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कर लें। मंत्री द्वारा जनपद में संचालित नलकूपों की जानकारी प्राप्त की जिस पर एक्सईएन नलकूप के द्वारा बताया गया कि जनपद में लगभग 752 नलकूप संचालित है जिसमें लगभग ढाई सौ नलकूप 15 साल से पुराने है।
विज्ञापन
लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए उथले, गहरे नलकूप की जानकारी ली और निर्देशित किया कि सभी बैठक कर जनपद में सरकारी ट्यूबवेल, मध्यम, उथले, गहरे और कितने निजी लगे हैं आंकड़ा एकत्रित करते हुए अवगत कराएं। केराकत में भैंसा कैनाल में 20 साल से पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है जिस पर निरीक्षण कर समस्या को दूर कराते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया। भू-गर्भ जल की समीक्षा बैठक के दौरान पाया कि जनपद के बदलापुर और महाराजगंज डाक जोन में है जिस पर लघु डाल से समन्वय कर कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश मंत्री द्वारा दिया गया।