{"_id":"5eef943d8ebc3e431a3b205f","slug":"the-midday-sun-has-turned-moon-staring-at-the-sky-jaunpur-news-vns5314556113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद हुआ दोपहर का सूरज, लगाए रहे आसमान में टकटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद हुआ दोपहर का सूरज, लगाए रहे आसमान में टकटकी
विज्ञापन
01- जौनपुर में लगे सूर्य ग्रहण का नजारा।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वर्ष के पसबसे लंबे सूर्यग्रहण पर रविवार को जिले के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। इस दौरान दर्शन-पूजन सहित कोई शुभ कार्य नहीं हुआ। ग्रहण के दौरान आसमान में रिंग ऑफ फायर के दुर्लभ नजारे को देखने के लिए लोग काफी देर तक आसमान में निगाह लगाए रहे।
सूर्यग्रहण का काल सुबह सवा दस बजे के बाद से ही शुरू हो गया था। घरों में इसके पहले ही लोग जरूरी काम निपटाने में लगे रहे ताकि ग्रहण के दौरान बाहर निकलने की जरूरत न पड़े। दोपहर 12 बजे के करीब सूरज की रोशनी धीमी पड़ने लगी और कुछ देर के लिए सूरज का अधिकांश भाग बादलों के बीच छिप गया। इस दुर्लभ खगोलीय घटना को लेकर बच्चों-युवाओं में उत्साह दिखा। वह घरों से बाहर निकलकर इस नजारे को निहारने की कोशिश करते रहे, हालांकि अभिभावकों की सख्ती से कइयों को मायूस भी होना पड़ा। ग्रहण काल के दौरान जिले के सभी मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए थे। कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओं की टोली मंदिर के बाहर बैठकर भजन-कीर्तन व मंत्रों के जाप में लीन रही। दोपहर बाद नए सिरे से पूरे मंदिर की साफ सफाई और देवी देवताओं की प्रतिमा को स्नान आदि कराकर उन्हें नए वस्त्र धारण कराया गया। आरती और पूजन के बाद मंदिरों का कपाट दर्शन पूजन के लिए खोला गया।
शीतला धाम चौकिया और मैहर मंदिर के बंद रहे कपाट
जौनपुर। रविवार को ग्रहण लगने के कारण मां शीलता धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। शीतला चौकियां धाम के पं. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया मां की आरती के साथ मंदिर कपाट पुन: दर्शन पूजन हेतु खोल दिया गया। मैहर मंदिर के प्रधान पुजारी सूर्य प्रकाश जायसवाल नेे बताया कि रविवार को सुबह रोज की तरह पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण के बाद मंदिर का कपाट बंद कर दिया था। दोपहर 2.30 मंदिर की साफ सफाई और आरती के बाद कपाट दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। भगवान जगन्नाथ मंदिर रासमंडल में आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवंदी की ने भगवान जगन्नाथ और देवी सुभद्रा और बलभद्र को स्नान कराया। सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर में पुजारी आनंद मिश्र और आलोक ने देवी देवताओं को स्नान आदि कराने के बाद दर्शन पूजन के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। त्रिलोचन महादेव, श्री गौरीशंकर धाम, बिजेथुआ महाबीर धाम, पांचों शिवाला, शाहीनाथ, लंबोदर नाथ मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए लोग पहुंचे। सिकरारा में रविवार को सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों ने घरों में अनुष्ठान किया। मछलीशहर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

34- सद्भवाना पुल पर से सुर्य ग्रहण की तस्वीर मोबाईल से खींचता बाईक सवार व्यक्ति।- फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन