फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The matter of closing the school gate caught fire

विद्यालय के गेट को बंद करने के मामले ने तूल पकड़ा

Mon, 30 Aug 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
The matter of closing the school gate caught fire
मीरगंज क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय के गेट पर शनिवार को ताला जड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के दूसरे दिन रविवार को प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने ग्राम प्रधान व उनके पुत्रों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में प्रधानाध्यापक ने कहा है कि ग्राम प्रधान और उनके पुत्रों ने शनिवार को सुबह स्कूल गेट का ताला जबरन बंद कर दिया था, जिससे स्कूल में एमडीएम और शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। विद्यालय के गेट को खोलवाने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का आरोप है कि शिक्षक विद्यालय में अक्सर देर से आते हैं, उन्हें चेतावनी देने के लिए अभिभावकों की ओर से ऐसा किया गया था। जबकि चर्चा है कि एक दिन पहले विद्यालय परिसर में आयोजित टीकाकरण कैंप में शिक्षकों ने दूसरे गांव के अधिक लोगों का पंजीकरण किया जिससे इस गांव के तमाम लोग टीकाकरण से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed