फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The market witnessed marital springtime

बाजार में दिखी करवा चौथ की बहार 

Wed, 19 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
The market witnessed marital springtime
कोतवाली स्टेशन रोड पर लगी दूकानों से मंगलवार को करवा चौथ पूजा  के लिए पूजन सामग्री की खरीददारी करतीं महिलाएं। 
पति की दीर्घायु और सदा सुहागिन रहने के लिए मनाए जाने वाले करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में महिलाओं की ही भीड़ नजर आ रही थी। ब्रत रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


महिलाएं बुधवार को पति की मंगल कामना और और उनके दीर्घायु के लिए निर्जला ब्रत रखेंगी। इस साल करवा चौथ पर दुर्लभ संयोग ने महिलाओं के उत्साह को दूना कर दिया है। साड़ी, ज्वेलरी, श्रृंगार आदि की दूकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


शहर में कसेरी बाजार  स्थित एक दूकान पर श्रृंगार का सामान खरीदने आई सिकरारा की सुष्मा कहती हैं कि उनकी शादी हुए आठ साल हो गए। वह शादी के बाद से ही यह ब्रत रख थी हैं। इस पर्व का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। खरीदारी के लिए उनके साथ आई सुष्मा की सास हीरावती देवी कहती हैं कि उन्होंने कभी करवा चौथ का ब्रत नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इधर बीच इस पर्व का महत्व अधिक बढ़ा है। पाली निवासी सुनीता मौर्या कहती हैं कि टीवी सीरियल ने इस पर्व के महत्व को बढ़ाया है। वह कहती हैं कि गांव में कोई दस साल पहले इक्का दुक्का महिलाएं ही करवा चौथ का ब्रत रखती थी लेकिन आज स्थिति यह है कि शादी के बाद इक्का दुक्का महिलाएं भले ही ब्रत नहीं रखती बाकी सभी पूरे उत्साह के साथ


करवा चौथ का ब्रत रखती हैं। ब्रत की तैयारी के लिए बाजार में निकली महिलओं की भीड़ देर शाम तक बाजार में दिखी। कोई पति के साथ  तो कोई सास और ननद के साथ खरीददारी करने पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed