फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The market became dead due to Corona hit

कोरोना की मार से बाजार हुआ बेजार

Sat, 21 Mar 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The market became dead due to Corona hit
06- आम तौर पर ओलन्दगंज चौराहे पर हमेशा भीड़ के कारण जाम लगा रहतार है पर कोरोना के चलते चौराहे पर पसरा - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना का असर बाजारों पर दिख रहा है। इससे बचाव के लिए लोगों ने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। दिन में जिन बाजारों में पैदल चलने की भी जगह नहीं होती थी, वहां सन्नाटे जैसी स्थिति है। दुकानदार ग्राहकों की बाट जोह रहे हैं। शॉपिंग माल, मार्ट से ग्राहक पहले ही दूरी बना चुके हैं। बहुत जरूरत होने पर ही लोग दुकानों पर जा रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक बाजार पर कोरोना का व्यापक असर पड़ा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की जनता कर्फ्यू की अपील के बाद शुक्रवार को शहर के बाजार से रौनक गायब रही। सामान्य दिनों में शहर को ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू, कोतवाली, सब्जी मंडी, जेसीज चौराहा, बदलापुर पड़ाव जैसे इलाकों में इतनी भीड़ उमड़ती है कि हर पल जाम जैसी स्थिति बन जाती है। कदम-कदम पर वाहनों का अवरोध लगा रहता है। पिछले दो दिनों से स्थिति में काफी बदलाव हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए एक-दूसरे से दूरी बनाने और ज्यादा से ज्यादा घरों में रहने के निर्देश के बाद शहर की सड़कों पर लोग कम दिखाई दे रहे हैं। दुकानें तो खुल रही हैं, लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे। कपड़ा, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन, फुटवियर सहित अन्य दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। किराना, सब्जी जैसी रोजमर्रा की दुकानों पर भी गिनती के ही ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed