फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The manager's effigy blew if he did not hoist the tricolor

तिरंगा नहीं फहराया तो प्रबंधक का फूंका पुतला

Sat, 01 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The manager's effigy blew if he did not hoist the tricolor
बदलापुर। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज न फहराने के आरोप में विभिन्न संगठनों के लोगों ने शुक्रवार को इंदिरा चौक पर स्कूल के प्रबंधक का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

पुतला दहन करने वालों ने आरोप लगाया कि विहिप, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए ज्ञापन सौंपा था। पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर, हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सेठ, प्रमोद शर्मा,कुलदीप सिंह लकी आदि लोगों ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर चेताया है कि यदि विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है तो हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता तीन फरवरी को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करेगा। पुतला दहन करने वालों में विवेक यादव, शिवम अस्थाना, विकास गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, प्रमोद शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed