फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The manager of the girls' inter college was dismissed for violating the privacy of the teachers

Jaunpur News: शिक्षिकाओं की निजता के हनन पर बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक को किया बर्खास्त

Wed, 02 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The manager of the girls' inter college was dismissed for violating the privacy of the teachers
पुराना चौक स्थित बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं की निजता हनन के आरोप में प्रबंधक दीपक गुप्ता को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डीआईओएस राकेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के पूर्व प्रबंधक प्रेम प्रकाश आर्य ने प्रबंधक दीपक गुप्ता के खिलाफ वेतन भुगतान, नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा, शिक्षकों व कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, निजी निगरानी व निजता के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा गया था। इसके आधार पर जांच की गई तो उसमें प्रथम दृष्टया आरोपों को सही पाया गया।
जांच रिपोर्ट में सामने आया कि दीपक गुप्ता ने विभागीय कार्यों में भी मनमानी की।
सीसीटीवी कैमरों को मोबाइल से लिंक कर शिक्षिकाओं की निजता का हनन किया। चुनाव प्रक्रिया में भी नियमों की अनदेखी की। वर्ष 2022 में हुई साधारण सभा की वैध सदस्य सूची में दीपक गुप्ता का नाम तक नहीं था, फिर भी वे प्रबंधक पद पर आसीन हो गए। इस मामले में न्यायालय में भी मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि विद्यालय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया में तथ्य छुपाए और योजना के प्रावधानों के विपरीत कार्यवाही की गई। इस पर दीपक गुप्ता को बर्खास्त कर पदमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed