{"_id":"5e0653548ebc3e879f4a92fa","slug":"the-main-accused-of-axis-bank-robbery-arrested-jaunpur-news-vns5020457126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सिस बैंक लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एक्सिस बैंक लूट का आरोपी पकड़ा गया
- 23 दिसंबर को एसपी ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने एक्सिस बैंक लूट कांड के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी सचिन बिंद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार दिन पहले ही एसपी अशोक कुमार ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात को मछलीशहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 16 नवंबर को एक्सिस बैंक की मछलीशहर शाखा से हुई 14.95 लाख की लूट का मुख्य आरोपी सचिन बिंद निवासी कटाहित खास मछलीशहर-बरईपार मार्ग से अपने गांव के निकट स्थित मोड़ पर पैदल ही जा रहा है। सूचना पर मछलीशहर कोतवाली पुलिस और लखनऊ क्राइमब्रांच की टीम ने घेर लिया। पुलिस टीम को देख उसने भागने की कोशिश की लेकिन वह चारो तरफ से घिर चुका था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सचिन बिंद से एसपी ने भी पूछताछ की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उसके एक साथीं को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सचिन अपने साथियों के साथ गुजरात में भी बैंक में लूट की है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल पंकज पांडेय, क्राइम ब्रांच के प्रभारी शिवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर हसलाल समेत मछलीशहर कोतवाली की पुलिस टीम शामिल थी।