फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The lover was called near the house and the husband was beaten up

Jaunpur News: घर के पास प्रेमी को बुलाकर पति को पिटवाया

Sun, 22 Jun 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The lover was called near the house and the husband was beaten up
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित देवकली गांव में शुक्रवार की शाम एक विवाहिता ने प्रेमी को बुलाकर अपने पति को बेरहमी से पिटवा दिया। घायल पति तहरीर देने थाने पहुंचे तो पुलिस ने भगा दिया। बाद में एक सपा नेता के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार, देवकली गांव निवासी इंद्रजीत की शादी नौ साल पहले रोशनी से हुई थी। दोनों को तीन बच्चे हैं। सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी लक्ष्मीशंकर का इंद्रजीत के घर आना-जाना बढ़ गया। बताया जा रहा है कि पिछले पांच साल से रोशनी और लक्ष्मीशंकर के बीच संबंध थे। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इंद्रजीत ने कई बार रोशनी को समझाने की कोशिश की, लेकिन रोशनी न सिर्फ उससे झगड़ा करती थी बल्कि अपनी सास को भी मारती-पीटती थी। शुक्रवार की शाम हालात उस समय और बिगड़ गए जब रोशनी ने अपने प्रेमी लक्ष्मीशंकर को फोन कर घर के पास बुला लिया। इंद्रजीत किसी काम से जा रहा थे। रास्ते में लक्ष्मीशंकर ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में इंद्रजीत लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed