फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The lover had killed the girlfriend and threw the body in the well along with the relatives

Jaunpur News: बेवफाई से आहत प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदा, परिजनों संग कुएं में फेंका शव

Thu, 04 Aug 2022 05:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
The lover had killed the girlfriend and threw the body in the well along with the relatives
चाकू से हमला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

बक्शा थाना क्षेत्र के एक चितौड़ी गांव में 28 जुलाई को कुएं में मिले युवती शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। वजह वारदात को मृतका के अपनों ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने मृतका के प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद सभी ने गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव निवासी यादिका (19) का पड़ोसी और रिश्ते में चचेरे भाई विकास गौतम (20) से हो गया था। इसी दौरान बदलापुर थाना क्षेत्र के छंग्गापुर गांव निवासी राहुल गौतम (27) भी चितौड़ी में एक कार्यक्रम में आया था। जहां यादिका से उसकी मुलाकात हो गई। इसके बाद वह अक्सर गांव में आने लगा और धीरे-धीरे यादिका से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं।
विज्ञापन


इधर विकास को लगा कि उसकी प्रेमिका उससे वेवफाई कर कर रही है। पुलिस के मुताबिक दूसरी ओर युवती के माता-पिता भी बेटी की शादी के सिलसिले में 23 जुलाई को बाहर चले गए। इधर राहुल भी गांव में चोरी से मिलने पहुंचा। इसकी जानकारी विकास को हुई तो वह चाकू लेकर पहुंचा और गुस्से में आकर यादिका पर कई वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विकास ने अपने चाचा फूलचन्द्र पुत्र मुकादम गौतम (27) और चचेरे भाई मंजेश गौतम पुत्र सूर्यलाल गौतम (18) को बुला लिया। तीनों मिलकर शव को पास के नहर के बगल कुएं में फेंक दिए, जिसका शव 28 जुलाई को कुएं से बरामद हुआ।

एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक दो अगस्त को मृतका के पिता ने दुराचार करने के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। इधर मोबाइल काल डिटेल्स व अन्य स्तर पर की जा रही जांच के आधार पर पुलिस ने विकास, राहुल, फूलचंद और मंजेश गौतम को गिरफ्तार किया तो पूरी कहानी सामने आ गई।

पुलिस को गुमराह करने की हत्यारों ने की कोशिश

पुलिस को हत्यारों ने गुमराह करने की खूब कोशिश की। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों में शामिल फूलचंद परिवार के लोगों के साथ तहरीर भी देने गया था, जबकि कुएं में शव मिलने के बाद मंजेश ने शव को बाहर निकलवाने से लेकर पंचनामा तक की कार्रवाई में मदद कर रहा था, ताकि पुलिस और परिवार के लोगों को इसकी भनक तक न लगे।

इतना ही, हत्यारों ने वारदात को मृतका के घर से 500 मीटर दूर अंजाम दिया था। इसके बाद समीप के नहर और सड़क को क्रास कर बगल के कुएं में शव को फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए चाकू को आठ सौ मीटर दूर नहर में फेंका था, ताकि पुलिस को गुमराह कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed